उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें-
लखनऊ – जब हम अपनी युवा ऊर्जा को प्रोत्साहित करते हैं, उसको साथ लेकर के चलते हैं परिणाम आते हैं। याद करिए, यही उत्तर प्रदेश 2017 के पहले बीमारू राज्य कहा जाता था, बीमारू राज्य था। युवा पलायन कर रहा था, किसान आत्महत्या कर रहा था, बेटी के सामने सुरक्षा का संकट था, व्यापारी माफिया से तबाह था.. किसान अपने खेत में जाने से डरता था, खेत में अगर उसने मोटर लगा रखी है तो कब चोरी हो गई उसको पता ही नहीं होता था,ये यूपी के अंदर होता था…
लखनऊ – जनपद लखनऊ में 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र का वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन.. आज के दिन पर पारदर्शिता के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया कोण पूरा करना अपने आप में एक चुनौती है और उसमे भी बिना भेदभाव के और आरक्षण के नियमों के अनुरूप योग्य अभ्यर्थियों को उनके मेरिट के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जाये, ये एक चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन हमारे बोर्ड इसको सफलतापूर्वक करने में कामयाब हुए है।
लखनऊ – चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं.. यूपी की एक महीने की कुल खपत 4 लाख टन, हमारे पास है 28 लाख टन, 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद.. हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन कर देंगे.. यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
दनकौर – दादरी में सपा-BJP के बाद अब दनकौर से ताल ठोकेगी बसपा, 25 को सभा में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे आकाश आनंद.. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के गृह जनपद में आज बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, सम्मेलन का मुख्य है उद्देश्य zen जी को साधना
लखनऊ – यूपी विधानसभा चुनाव से पहले का बड़ा ऐलान.. यूपी-उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP.. पंजाब में भी अकेले चुनाव लड़ेगी BSP.. 3 राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP.. गठबंधन से पार्टी को नुकसान होता है
लखनऊ – यूपी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर मंगलवार को CM योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक.. 40,000 लाख रुपये की लागत से नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी संभव.. यूपी पुलिस की जिला इकाइयों के लिए 1323 नए वाहन खरीदे जाएंगे.. सुल्तानपुर में 27,225.33 लाख रुपये से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग-लॉजिस्टिक क्लस्टर का प्रस्ताव.. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मिल सकती है मंजूरी.. गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर फैसला संभव
लखनऊ – ईडी की सोमवार को हुई छापेमारी.. फ़र्ज़ी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले में ED की मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद , फरीदाबाद में चल रही छापेमारी खत्म.. PMLA के तहत चल रही थी कार्रवाई, एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स से जुड़ा है मामला – करीब तीन करोड़ साठ लाख कैश बरामद, विभागीय कार्रवाई जारी
लखनऊ – उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर UPSSSC छात्रों का प्रदर्शन.. डिप्टी सीएम के आवास पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्र.. हाथों में तख्ती और बैनर लेकर दर्ज कर रहे है प्रदर्शन.. लाइब्रेरियन के साथ अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की माँग कर रहे छात्र.. सुरक्षा कर्मियों ने सभी छात्रों को किया बैरिकेट
सुल्तानपुर – सुल्तानपुर की पूर्व SP चारू निगम का भावुक संदेश X पर पोस्ट किया है। SP सुल्तानपुर के पद से पदमुक्त हो जाने के बाद IPS चारू निगम ने X पर लिखा.. “मातृत्व कोई कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है। गर्भावस्था के बावजूद सुल्तानपुर में बिताए 197 दिनों तक मैंने पूरी क्षमता से जिले की जिम्मेदारी संभाली।”
वाराणसी – श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ एवं UPPCS एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वभूषण मिश्र एक हादसे में घायल हो गये हैं, उनके चेहरे, जबड़े, नाक पर काफ़ी चोट आई है. Right आंख के नीचे भी चोट लगी है ।
अयोध्या – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के विरोध में साधु-संतों के साथ ज्ञापन देने अयोध्या पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कंप्यूटर बाबा का कहना है कि चंदा चोरी के विरोध में 1000 से अधिक संत अयोध्या पहुंचने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने बड़ी संख्या में संतों को रास्ते में ही रोक दिया। कुछ प्रमुख संत ही मौके तक पहुंच सके।
बाराबंकी – डंपर ने ऑल्टो कार को रौंदा, महिला समेत 4 की मौत.. बिंदौरा चौराहे के पास रामनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने लखनऊ से बहराइच जा रही ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑल्टो कार (UP32 CD 0221) के परखच्चे उड़ गए।
अमेठी – जिले में सीएम योगी और बुल्डोजर की नाम की छपी साड़ी की मची धूम, कपड़ों की दुकानों पर सीएम योगी व बुल्डोजर के साथ बीजेपी के झंडे के चित्र से छपी साड़ी को लेकर मची धूम
गोरखपुर – गोरखपुर के टेराकोटा को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ODOP के तहत जिला प्रशासन ने तेज की पहल.. कारीगरों को सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण से जोड़ने पर जोर, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन मार्केटिंग से बढ़ेगा टेराकोटा का बाजार
आगरा – तमिलनाडु एक्सप्रेस के बोगी में ट्रॉली बैग में मिले शब का बड़ा खुलासा। ट्रॉली बैग में मिली कटी लाश केस में 19 दिनों बड़ा खुलासा। लाल ट्रॉली बैग में मिले 18 टुकड़ों ने मचाई थी सनसनी।
मुरादाबाद – मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक जारी,अब तक 10 तेंदुए पकड़ चुका है वन विभाग,ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बलिया में महिला पर तेंदुए का हमला,चारा लेने गई महिला को घात लगाकर तेंदुए ने बनाया निशाना।
मथुरा – जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही.. NH-2 पर कोसी कलां के हाईवे किंग ढाबे के पास बोलेरो गाड़ी पकड़ी गई.. 3 लाख का 1200 किलो नकली पनीर जब्त, राजस्थान (मेवात क्षेत्र) से खपाने के लिए मथुरा लाई जा रही थी खेप।
लखनऊ – जब हम अपनी युवा ऊर्जा को प्रोत्साहित करते हैं, उसको साथ लेकर के चलते हैं परिणाम आते हैं। याद करिए, यही उत्तर प्रदेश 2017 के पहले बीमारू राज्य कहा जाता था, बीमारू राज्य था। युवा पलायन कर रहा था, किसान आत्महत्या कर रहा था, बेटी के सामने सुरक्षा का संकट था, व्यापारी माफिया से तबाह था.. किसान अपने खेत में जाने से डरता था, खेत में अगर उसने मोटर लगा रखी है तो कब चोरी हो गई उसको पता ही नहीं होता था,ये यूपी के अंदर होता था…
लखनऊ – जनपद लखनऊ में 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र का वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन.. आज के दिन पर पारदर्शिता के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया कोण पूरा करना अपने आप में एक चुनौती है और उसमे भी बिना भेदभाव के और आरक्षण के नियमों के अनुरूप योग्य अभ्यर्थियों को उनके मेरिट के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जाये, ये एक चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन हमारे बोर्ड इसको सफलतापूर्वक करने में कामयाब हुए है।
अमेठी – जिले में सीएम योगी और बुल्डोजर की नाम की छपी साड़ी की मची धूम, कपड़ों की दुकानों पर सीएम योगी व बुल्डोजर के साथ बीजेपी के झंडे के चित्र से छपी साड़ी को लेकर मची धूम
गोरखपुर – गोरखपुर के टेराकोटा को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ODOP के तहत जिला प्रशासन ने तेज की पहल.. कारीगरों को सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण से जोड़ने पर जोर, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन मार्केटिंग से बढ़ेगा टेराकोटा का बाजार
आगरा – तमिलनाडु एक्सप्रेस के बोगी में ट्रॉली बैग में मिले शब का बड़ा खुलासा। ट्रॉली बैग में मिली कटी लाश केस में 19 दिनों बड़ा खुलासा। लाल ट्रॉली बैग में मिले 18 टुकड़ों ने मचाई थी सनसनी।
मुरादाबाद – मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक जारी,अब तक 10 तेंदुए पकड़ चुका है वन विभाग,ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बलिया में महिला पर तेंदुए का हमला,चारा लेने गई महिला को घात लगाकर तेंदुए ने बनाया निशाना।
मथुरा – जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही.. NH-2 पर कोसी कलां के हाईवे किंग ढाबे के पास बोलेरो गाड़ी पकड़ी गई.. 3 लाख का 1200 किलो नकली पनीर जब्त, राजस्थान (मेवात क्षेत्र) से खपाने के लिए मथुरा लाई जा रही थी खेप
मेरठ – मेरठ में खाद्य विभाग के द्वारा बड़ी कार्यवाही, 10 क्विंटल मावा आज सुबह भी किया जब्त, नकली मावा बनाकर मेरठ से दिल्ली की ओर ले जा रहे थे आरोपी, लगभग 3.5 लाख की कीमत का बताया जा रहा है मावा, लगातार चल रही है
फतेहपुर – खाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से जनपद के मिठाई कारोबारी में हड़कंप.. रक्षाबंधन से पहले मिठाई कारखाने पर छापा.. मिलावटी मिल्क केक और बर्फी बरामद.. छेना रसगुल्ला भी मिला मिलावटी.. 134 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज.. करीब 30 कुंतल मिलावटी मिठाई नष्ट
हापुड़ – हापुड़ से बड़ी खबर.. नीले ड्रम से बरामद भारी मात्रा मे मिलावटी पनीर.. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पकड़ा गया मिलावटी पनीर.. मिलावटखोरो के खिलाफ FSDA बड़ा करवाई.. FSDA की टीम ने भारी मात्रा ममिलावटी पनीर पकड़ा.. एक गाडी से करीब 10 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा गया.
गाजियाबाद – गाजियाबाद में त्योहारों से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में खाद्य विभाग की टीम ने सचिन छेना स्टोर पर छापेमारी कर करीब 10 कुंतल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया।
हमीरपुर – हमीरपुर : 10 वर्षीय मासूम के ऊपर भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार हुई मौत, बारिश बंद होने के बाद घर के बाहर खेल रहा था मासूम, अचानक गिरी कच्ची दीवार में दबकर पिता पुत्र हुए थे घायल
आजमगढ़ – घाघरा का कहर! पानी घटा तो कटान ने मचाई तबाही, एक बीघा जमीन नदी में समाई.. बेलहिया समेत दो दर्जन गांवों की जिंदगी नाव के भरोसे.. बेलहिया में पुल बहा, वर्षों बाद भी नाव ही सहारा।
पीलीभीत – पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया
गाजीपुर – थाना रामपुर मांझा पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस कारतूस. 315 बोर, 01 अदद बोलेरो गाड़ी व 03 राशि गोवंश बरामद।
मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित शाहपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने स्वाति नर्सिंग होम के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।
सहारनपुर – सहारनपुर नकुड पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़.. पुलिस मुठभेड़ में एक लूटेरे मोहम्मद अली के पैर में गोली लगने से हुआ घायल.. घायल बदमाश पर 1दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज
गाजियाबाद – गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों सद्दाम और आसिफ को गिरफ्तार किया है।
गोरखपुर – रामगढ़ताल में पुलिस मुठभेड़, शातिर नकबजन गिरफ्तार.. पुलिस पर फायरिंग में कांस्टेबल घायल, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली।
उत्तराखंड की बड़ी खबरें-
देहरादून – धामी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई शुरू.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में पहुंचे.. कैबिनेट बैठक में मंत्री खजान दास, राम सिंह कैंडा और सतपाल महाराज पहुंचे.. मंत्री मदन कौशिक भी कैबिनेट बैठक में पहुंचे
हरिद्वार – हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। सीसीआर सभागार में हुई बैठक में कुंभ क्षेत्र से जुड़े 27 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी गई।
देहरादून – उधमसिंह नगर में SIR को लेकर हुई बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया था। इसी विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
नैनीताल – श्री माँ नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी को दिया निमंत्रण। सरोवर नगरी में 124वें श्री मां नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा उसको को भव्य रूप से मनाने की व्यापक स्तर पर हो रही हैं तैयारियां।
देहरादून – भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन देहरादून में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने महापौर सौरभ थपलियाल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह को राखियां बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं
कालाढूंगी/उधमसिंह नगर – कालाढूंगी तहसील के चकलुवा क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने आज कालाढूंगी तहसील पहुंचकर अपनी कृषि भूमि को बचाने की बात कही, ग्रामीणों ने तहसीलदार कालाढूंगी को एक ज्ञापन सौंपा ।
रुड़की – पिरान कलियर में उर्स मेला के दौरान चले लाठी डंडे। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो वायरल। पुलिस वीडियो के आधार पर कर रही जांच पड़ताल।
अल्मोड़ा – अल्मोड़ा के स्प्रिंग डेल्स स्कूल में आयोजित दो दिवसीय रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने तकनीकी कौशल और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।
जसपुर/उधमसिंह नगर – जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर में नगरपालिका के कूड़ा वाहन सड़को पर मौत बनकर दौड़ रहे है बीते रोज जसपुर भूतपुरी हाइवे पर बहादुर पेट्रोल पंप के पास नगरपालिका का कूड़ा वाहन बैक होते समय हाइवे पर आ रहे एक बाइक सवार को टक्कर मारी जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया
नैनीताल – नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 378 संदिग्ध सिम और 361 IMEI नंबर चिन्हित किए हैं। पुलिस मुख्यालय देहरादून के हॉटस्पॉट अभियान के तहत साइबर टीम, एसओजी और थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए इन नंबरों की पड़ताल की।
हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार को सावन के अंतिम सोमवार पर एक नई पहचान मिली है। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से ॐ पुल के पास एफआरपी से बनी 21 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर सरकार ने प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
देहरादून – बरसात के मौसम में संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
मसूरी – बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर सोमवार को अचानक भारी भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। मार्ग बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
देहरादून – में स्वाइन फ्लू के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में बीमारी के फैलाव को रोकने, मरीजों की समय पर जांच करने और अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
अल्मोड़ा – जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच द्वाराहाट क्षेत्र के ग्वाड़ गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।
राष्ट्रीय खबरें
दिल्ली – UPI के 10 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट.. एक दशक पहले UPI लॉन्च किया गया था- पीएम मोदी.. ‘UPI भारत की डिजिटल पेमेंट यात्रा में बड़ा मोड़ साबित हुआ’.. UPI के दायरे और पहुंच पर हर भारतीय को गर्व है- पीएम मोदी.. मुझे अपने UPI अनुभव के बारे में बताएं- पीएम मोदी.. UPI ने आपकी ज़िंदगी पर कैसा असर डाला, जरूर बताएं- पीएम मोदी
दिल्ली – संबित पात्रा का बयान.. संबित पात्रा ने ‘दिमागी नक्सलवाद’ को बड़ा खतरा बताया.. 2013 के UPA सरकार के सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे का हवाला दिया.. कहा- देश में नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद अब दिमागी नक्सलवाद को खत्म करने की जरूरत
दिल्ली – बहुजन समाज पार्टी के गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और जेवर विधानसभा के 2027 के प्रत्याशी सतवीर नागर से बातचीत।
फतेहपुर – खाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से जनपद के मिठाई कारोबारी में हड़कंप.. रक्षाबंधन से पहले मिठाई कारखाने पर छापा.. मिलावटी मिल्क केक और बर्फी बरामद.. छेना रसगुल्ला भी मिला मिलावटी.. 134 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज.. करीब 30 कुंतल मिलावटी मिठाई नष्ट
हापुड़ – हापुड़ से बड़ी खबर.. नीले ड्रम से बरामद भारी मात्रा मे मिलावटी पनीर.. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पकड़ा गया मिलावटी पनीर.. मिलावटखोरो के खिलाफ FSDA बड़ा करवाई.. FSDA की टीम ने भारी मात्रा ममिलावटी पनीर पकड़ा.. एक गाडी से करीब 10 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा गया.
गाजियाबाद – गाजियाबाद में त्योहारों से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में खाद्य विभाग की टीम ने सचिन छेना स्टोर पर छापेमारी कर करीब 10 कुंतल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया।
हमीरपुर – हमीरपुर : 10 वर्षीय मासूम के ऊपर भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार हुई मौत, बारिश बंद होने के बाद घर के बाहर खेल रहा था मासूम, अचानक गिरी कच्ची दीवार में दबकर पिता पुत्र हुए थे घायल।
आजमगढ़ – घाघरा का कहर! पानी घटा तो कटान ने मचाई तबाही, एक बीघा जमीन नदी में समाई.. बेलहिया समेत दो दर्जन गांवों की जिंदगी नाव के भरोसे.. बेलहिया में पुल बहा, वर्षों बाद भी नाव ही सहारा।
पीलीभीत – पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया
गाजीपुर – थाना रामपुर मांझा पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस कारतूस. 315 बोर, 01 अदद बोलेरो गाड़ी व 03 राशि गोवंश बरामद।
मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित शाहपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने स्वाति नर्सिंग होम के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।
सहारनपुर – सहारनपुर नकुड पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़.. पुलिस मुठभेड़ में एक लूटेरे मोहम्मद अली के पैर में गोली लगने से हुआ घायल.. घायल बदमाश पर 1दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज
गाजियाबाद – गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों सद्दाम और आसिफ को गिरफ्तार किया है।
गोरखपुर – रामगढ़ताल में पुलिस मुठभेड़, शातिर नकबजन गिरफ्तार.. पुलिस पर फायरिंग में कांस्टेबल घायल, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली