मथुरा: यूपी के मथुरा में एक लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़ हुआ है. आरोपी महिला शादी के नाम पर लड़कों को निशाना बनाती थी और फिर मौका देखकर पैसे, मोबाइल और गहने लूटकर फरार हो जाती थी.

शादी के 24 घंटे बाद ही फरार हुई लुटेरी दुल्हन

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए न सिर्फ इस ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार किया है बल्कि उसके गैंग का भी पर्दाफाश किया है. पुलिस ने आरोपी महिला का साथ देने वाले उसके गैंग के तीन अन्य लोगों को भी दबोचा है.

इस लुटेरी दुल्हन का मामला उस वक्त सामने आया था जब एक युवक से शादी के महज 24 घंटे के अंदर ही उसे लूटकर फरार हो गई थी. हैरानी की बात यह थी कि पीड़ित दूल्हे के जानने वाले ने ही फर्जी रिश्तेदारों को इकट्ठा कर अलीगढ़ के एक मंदिर में युवक की शादी उस लड़की से कराई थी जो पहले भी कई युवकों को शिकार बना चुकी थी.

पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश

पुलिस ने ठगों के कब्जे से 45,000 से अधिक की नकदी और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. इस मामले में थानाध्यक्ष अरुण कुमार डागर की टीम ने खायरा क्षेत्र से घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और उन्हें जेल भेज दिया.

इसको लेकर सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि थाने में चंद्रभान नाम के युवक ने यह शिकायत दी थी कि उनके साथ शादी के नाम पर ठगी हुई है. उनकी शिकायत के आधार पर सुरीन थाने में एफआईआर दर्ज कर इस फर्जी शादी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें आरोपी दुर्गा, इकबाल, और लुटेरी दुल्हन काजल उर्फ रूबीना को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी महिला अलीगढ़ की रहने वाली है.

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि चंद्रभान की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी जिसके बाद उनके ही फुफेरे भाई सुन्दर ने ही शादी करवाने का झांसा दिया था जिसके बाद इस लुटेरी दुल्हन का वो शिकार बन गया.

रिपोर्ट: दीपक

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version