श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक पुलिसकर्मी ने देवदूत बनकर एक महिला की जान बचा ली. दरअसल राप्ती नहर में 28 साल की एक महिला ने छलांग लगा दी जिसके बाद उसे देखकर लोग शोर मचाने लगे.

देवदूत बनकर कांस्टेबल ने बचाई जान

इस दौरान महिला तेज बहाव के बीच डूब ने लगी. महिला को डूबते देख मल्हीपुर पुलिस के कांस्टेबल कैलाश यादव ने बहादुरी दिखाई और बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी.

कांस्टेबल कैलाश यादव ने महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर किसी देवदूत की तरफ उसकी जान बचा दी. कांस्टेबल को अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो डूबने से महिला की मौत तय थी.

लोग कांस्टेबल की कर रहे हैं तारीफ

रिपोर्ट के मुताबिक 15 फीट से ज्यादा गहरी नहर में पानी का बहाव बेहद तेज था. अब लोग कैलाश यादव की हिम्मत और तत्परता की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हर पुलिसकर्मी को कैलाश की तरह ही होना चाहिए. महिला ने नहर में छलांग क्यों लगाई थी ये अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है.

रिपोर्ट: मनोज कुमार मिश्रा

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version