अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता उनके लिए प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि वह अब तेहरान के साथ राजनयिक बातचीत में शामिल नहीं होना चाहते। तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और वह अब ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे।
ट्रंप ने कहा कि “मुझे लगता है अब सब खत्म हो चुका है। मैं अब उनसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता। वे नीच लोग हैं। उनका नेतृत्व बीमार मानसिकता वाले लोग कर रहे हैं। मैं अपने वार्ताकारों से बात करूंगा। वे बातचीत करना चाहते हैं। वे अच्छे लोग हैं। लेकिन उन्हें मुझसे दोबारा संपर्क करना होगा। मेरी राय में, उनसे बात करना समय की बर्बादी है। उन्होंने ईरानियों को झूठे, धोखेबाज और बीमार लोग करार दिया है। साथ ही इस बात की पुष्टि की गई कि अमेरिकी सेना ने रात के दौरान ईरान के भीतर बहुत खतरनाक लोगों को निशाना बनाया था।
ट्रंप ने कहा कि उनके लिए लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे उन्होंने अपने 54,000 लोगों को मार डाला है। ट्रंप ने आगे कहा, “हमने कल रात ईरान के बेहद खतरनाक लोगों पर बहुत जोरदार हमला किया है। उनमें कुछ गड़बड़ है, हम कहते हैं, ‘जाओ और अपने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करो, लेकिन इसके बजाय उन्होंने कल जहाजों पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए। इसलिए हमने कल रात उन पर बहुत जोरदार हमला किया। ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में टूट देखने को मिली। बयान के बाद भारतीय बाजार 1900 अंक गिर गया।

