गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 826 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।

बरामद मोबाइल की कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि पोर्टल शुरू होने के बाद गोरखपुर पुलिस अब तक 3,463 मोबाइल बरामद कर चुकी है।

CEIR की मदद से पकड़े गए मोबाइल

गुम मोबाइल की तलाश में गोरखपुर पुलिस ने डिजिटल तकनीक का सहारा लिया और बड़ी कामयाबी हासिल की। CEIR पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल में इस्तेमाल हो रहे सिम नंबर और उनकी लोकेशन ट्रेस की।

इसके बाद अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए 826 मोबाइल बरामद किए। बरामद फोन की कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख रुपये है। वहीं, पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक 3,463 मोबाइल बरामद हो चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 5 करोड़ 98 लाख रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

जीआरपी ने भी बरामद किए 510 खोए मोबाइल

इससे पहले गोरखपुर में ही ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल खोने वाले यात्रियों के लिए जीआरपी ने अभियान चलाकर तीन महीने में 510 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें पांच आईफोन भी शामिल हैं। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि मोबाइल अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए हैं और सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पिछले तीन महीने में 505 एंड्रॉयड मोबाइल और 5 आईफोन, यानी कुल 510 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। जीआरपी के अनुसार, ये मोबाइल छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, मई 2025 से अब तक जीआरपी ने करीब 2300 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version