बरेली। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में शामिल होकर लौटे छात्रों का रविवार को बरेली में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। छात्रों का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया और उनके आंदोलन को छात्र हितों की आवाज बताया गया।

इस अवसर पर सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुआ व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार सभी नागरिकों को है और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस घटना को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट का पर पोस्ट किया गया था। जंतर-मंतर से लौटे छात्रों का बरेली में स्वागत, भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने की उठी मांग

बरेली। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में शामिल होकर लौटे छात्र का बरेली में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। छात्रों का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया और उनके आंदोलन को छात्र हितों की आवाज बताया गया।
इस अवसर पर सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुआ व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार सभी नागरिकों को है और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट का किया था। वहीं पीड़ित छात्र आयुष रंजन ने आरोपी भाजपा नेता सत्यम पंडित सहित उसके 8 साथियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/punjab/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac/

रिपोर्ट | मुनीब ज़ैदी (बरेली) काजल कुमारी