NEET Exam: आगामी 21 जून को NEET परीक्षा आयोजित की गई है। सरकार ने परीक्षा लीक के मध्यनजर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। NEET परीक्षा से पहले सरकार ने Telegram को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। हालांकि यह प्रतिबंध निर्धारित समय के लिए होगा।

NEET परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Telegram पर अस्थाई रोक लगाई है। पूर्व में टेलीग्राम पर के कई ग्रुप पर पेपर लीक करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। 21 जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTE) द्वारा परीक्षा को दोबारा से आयोजित कराया जा रहा है।

पूर्व की घटना से सबक लेते हुए सरकार ने एनटीए की सिफारिश पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के अंतर्गत यह रोक लगाई गई है। टेलीग्राम पर अस्थाई प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा। इस समय अवधि के बाद यूजर प्लेटफार्म को एक्सेस कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version