Amroha News: जनपद के एक गांव में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीण काफी परेशान थे। बीती रात चोरी करते हुए ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा लिया। जबकि चोर के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। चोरी की बढ़ती वारदातों से नाराज ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांधकर पीटा। जनपद के सुल्तानठेर गांव का मामला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में चोरी की वारदात के दौरान ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
आरोपी के पकड़े जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने आरोपी को खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
सोशल मीडिया पर चोर की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में भीड़ आरोपी के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
