तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली में हुई एक जनसभा के दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब राज्य की राजनीति में असली मुकाबला सिर्फ टीवीके और डीएमके के बीच रह गया है।

रैली के दौरान उनके पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने जवाब दिया। विजय ने कहा कि आखिर वह सूट क्यों नहीं पहन सकते और इस तरह के सवालों को अनावश्यक बताया।

उन्होंने खुद को जनता का “पहला सेवक” बताते हुए कहा कि वह किसी पद के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह एमजीआर, अन्ना और पेरियार के विचारों और रास्ते पर चलकर काम करना चाहते हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version