गाजियाबाद में महिला बुजुर्ग महिला चंचला देवी के मकान पर भू माफियाओं ने जबरनकब्जा कर लिया था। महिला ने जनसुनवाई में मकान पर कब्जे की शिकायत की थी। जिसकेबाद पूरे मामले की अधिकारियों द्वारा जांच की गई। जांच में अधिकारियों ने पाया कि ताजमोहम्मद ने जालसाजी कर महिला का मकान हड़प लिया और उसे मोबिन को बेच दिया था।जिसके बाद महिला लगातार इस मामले की शिकायत गाजियाबाद प्रशासन से कर रही थी।
जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने वाली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वृद्ध महिला कोन्याय दिलाते हुए मकान वापस दिलाया। महिला को कब्जा दिलाने के लिए गाजियाबाद जिलाधिकारीरविन्द्र कुमार मांदड़ स्वयं उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मकान खाली करवाकरमहिला को मकान का कब्जा दिलाया।
महिला का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। महिला के परिवार का भरण पोषण रिक्शाचलाकर होता है। मकान मिलने पर बुजुर्ग महिला को बड़ी राहत मिली है। अब महिला जिलाप्रशासन और योगी सरकार का धन्यवाद कर रही है।

