आदित्य चोपड़ा की ‘यश राज फिल्म्स’ ने “अल्फा” का दमदार टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसमें ‘आलिआ भट्ट’ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। टीज़र में एक ऐसी युवा असैसिन (हत्यारिन) की कहानी की झलक दिखाई गई है, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार और प्रशिक्षित किया गया है। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली स्टोरी है, जो दर्शकों को एक नए और रहस्यमयी किरदार से रूबरू कराएगी।
टीज़र में एक खतरनाक किलर की कहानी की झलक दिखाई गई है, जिसका किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। उन्हें उनके पिता ने ही एक घातक योद्धा के रूप में तैयार किया है, और पिता की भूमिका में ‘बॉबी देओल’ नजर आ रहे हैं। वहीं, यश राज फिल्म्स जल्द ही फिल्म की दूसरी मुख्य अभिनेत्री शार्वरी के किरदार से भी पर्दा उठाने वाले हैं।
टीज़र की शुरुआत में बॉबी देओल का किरदार अपनी बेटी का 18वां जन्मदिन मनाता नजर आता है, जिसकी भूमिका आलिआ भट्ट निभा रही हैं। इसी मौके पर वह अपनी बेटी को उसका पहला मिशन सौंपता है। इसके बाद टीज़र में ‘अल्फा’ नाम के एक गुप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिक्र होता है, जहां भारत के अगली पीढ़ी के विशेष सैनिकों को तैयार किया जाता है। टीज़र में आलिया जबरदस्त एक्शन और स्टंट सीक्वेंस करती दिखाई देती हैं, जो उनके किरदार को और भी दमदार बनाते हैं।
अल्फा का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ‘अनिल कपूर’ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
शिव रवैल इससे पहले ‘द रेलवे मेन: का निर्देशन कर चुके हैं, जो 1984 की भोपाल गैस हादसे पर आधारित चर्चित वेब सीरीज थी। इस सीरीज में के के मेनन, आर.माधवन, बबिल खान, दिव्यांदू शर्मा, सनी हिंदुजा, जूही चावला और दिव्यांदू भट्टाचार्य जैसे कलाकार शामिल थे।
टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूज़र्स और फिल्म प्रेमियों का आरोप है कि अल्फा के कुछ शुरुआती दृश्य, खासकर रेस्टोरेंट और ट्रेनिंग सीक्वेंस, 1990 की चर्चित हॉलीवुड-फ्रेंच थ्रिलर La Femme Nikita से काफी मिलते-जुलते हैं। इन दावों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे पहले तय तारीख से एक सप्ताह आगे बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके बाद अब दर्शकों को इसकी नई रिलीज का इंतजार है।

