Hapur News: हापुड़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाबूगढ़ थाना पुलिस और शातिर चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए बदमाशों को करारा जबाव दिया।
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और अवैध असलहा भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी एक शातिर चोर गिरोह के सदस्य हैं।
बाबूगढ़ थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट- तेजेंद्र पाल सिंह (हापुड़)

