बिग बॉस 19 के सह-प्रतियोगी प्रणीत मोरे के लाइव क्राउड-वर्क शो से जुड़े वायरल ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर पूनम पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में पूनम ने उस सोच की आलोचना की, जिसने इस तरह के मजाक को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना और सहमति (कंसेंट) की सीमाओं को समझना बेहद जरूरी है। साथ ही, उन्होंने समाज से संवेदनशीलता और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील भी की।

क्या है ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद?
यह विवाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक लाइव क्राउड-वर्क शो के वायरल वीडियो के बाद सामने आया। शो के दौरान दर्शकों में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेट से जुड़ा एक अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसने महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी। बातचीत के दौरान उसकी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और सहमति की अवधारणा के विपरीत माना गया। वीडियो वायरल होते ही इस बयान को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

कब मचा वायरल वीडियो पर बवाल?
मामला तब और तूल पकड़ गया जब वायरल वीडियो में कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी उस बातचीत पर हंसी-मजाक करते नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया बताते हुए आलोचना की। कई लोगों का कहना था कि यह घटना उस सोच को दर्शाती है, जिसमें किसी महिला पर खर्च किए गए पैसों के बदले उससे किसी तरह की उम्मीद या अधिकार जताना सही समझा जाता है।

पूनम पांडे का करारा जवाब, ‘खर्च का मतलब किसी पर अधिकार नहीं’
वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूनम पांडे ने कहा, “मैंने 370 रुपये वाली बिरयानी की कहानी सुनी, वाह भाई! अब मेरी भी एक बात सुनिए, महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं और इसके लिए हम सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करते हैं। हमारे पीरियड्स के पैड्स की कीमत भी कई बार 370 रुपयेसे ज्यादा होती है, और इस्तेमाल के बाद हम उन्हें बिना किसी उम्मीद या अधिकार के फेंक देते हैं।” उन्होंने अपने बयान के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि किसी पर पैसा खर्च करने का मतलब यह नहीं है कि बदले में उससे किसी तरह की अपेक्षा या अधिकार जताया जाए।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version