Vladimir Putin: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए कहा कि भारत एक संप्रभु देश की तरह व्यवहार करता है, उसके फैसलों पर किसी प्रकार का दबाव नजर नहीं आता है। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते आपसी विश्वास पर आधारित हैं। यह परंपरा सोवियत संघ के समय से चली आ रही है।

राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के भारत को किसी दबाव में नही झुकाया जा सकता। भारत एक संप्रभु राष्ट्र की तरह अपने निर्णय लेता है। उन्होंने आगे कहा कि वे लंबे समय से मोदी के साथ संपर्क में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी देश रुस को यह निर्देश नहीं दे सकता कि उसे भारत के साथ किस प्रकार के रिश्ते रखने चाहिए, क्योंकि भारत और रूस के संबंध किसी राजनीतिक माहौल या अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के अधीन नहीं हैं।

पुतिन ने फोरम के मंच से कहा कि रूस अपने साझेदारों के साथ किए गए वादों का हमेशा से सम्मान करता है। भारत को धमकी देने वाले अमेरिका और यूरोप को संदेश देते हुए कहा कि भारत किसी के दबाव में निर्णय लेने वाला देश नहीं है। उसके द्वारा लिए गए निर्णय किसी राजनीतिक दबाव को नहीं मानते है। उन्होंने दो टूक अंदाज में यूरोप और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ इशारा करते हुए यह बात कही।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए पुतिन ने कहा कि संभावित भारत अमेरिका की ट्रेड डील से पहले ट्रंप के द्वारा टैरिफ की धमकी का कोई असर दिखाई नहीं देगा। क्योंकि हम जानते है कि भारत किसी दबाव में फैसले लेने वाला देश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। जबकि अमेरिका के द्वारा पूर्व में लगाए गए सभी टैरिफ समाप्त हो चुके हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version