Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। 54 वर्ष की आयु में वे कई उपलब्धि हासिल कर चुके है। गोरक्षपीठ के महंत से लेकर राजनीति के गलियारों तक में उनके नाम की चमक साफ दिखाई देती है। योगी आदित्यनाथ की यात्रा गोरखपुर के गोरक्षपीठ से शुरू हुई और वर्तमान में वे राजनीति के चाणक्य की भूमिका में है। अपनी सूझबूझ और रणनीति के चलते उन्होंने बीमारू कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश की सूरत बदल दी।

मंच पर आते ही जय श्रीराम के जयकारों से स्वागत पाने वाले योगी आदित्यनाथ लोगों के दिलों पर राज करते है। परिवार को छोड़कर भगवा चोला धारण करने के बाद उन्हें गोरक्षपीठ का उत्तराधिकारी चुना गया। कम उम्र में वे भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से लगातार 5 बार सांसद चुने गए। संसद में भी जब उन्हें बोलने का अवसर मिलता वे अपनी बात को बड़ी बेबाकी से रखते। वर्ष 2017 में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में सुरक्षित माहौल योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता रहा। जिस प्रदेश में गुंडों का आतंक चरम पर था, और लोग गुडों के भय से आतंकित थे वहां योगी आदित्यनाथ ने राज्य से गुंडों की सफाई का अभियान चलाकर लोगों के दिलों में जगह बना ली। उत्तर प्रदेश में योगी के कार्यों को देखकर उनकी ख्याति पूरे देश में फेल गई। अब देश के लोग योगी को सत्ता के शिखर पर देखना चाहते है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version