Trending Topics:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिवस है। योगी को पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने योगी को लंबी उम्र की कामना भी की है।
मायावती ने ट्वीट कर लिखा – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के साथ ही आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। ऐसे में सीएम योगी ने अपने जन्म दिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ का गांव कहां स्थित है? जानिए पूरा विवरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्‍म 5 जून 1972 को उत्‍तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ। योगी के पिता का नाम स्‍वर्गीय आनन्द सिंह बिष्‍ट और माता का नाम सावित्री देवी है। सात भाई-बहनों में योगी पांचवां स्‍थान रखते हैं। वे 22 साल की उम्र में ही संन्यासी बन गए थे।

योगी आदित्यनाथ का नाम कई रिकॉर्ड्स में दर्ज है 

उन्‍होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ से दीक्षा ली और योगी बन गए। उनका नाम अजय सिंह बिष्‍ट से योगी आदित्‍यनाथ हो गया। 26 साल में ही योगी सांसद बन गए। योगी के नाम पर लगातार पांच बार सांसद बनने का रिकॉर्ड है। इसके बाद 19 मार्च 2017 को पहली बार यूपी के सीएम बने। ये योगी का दूसरा कार्यकाल है। योगी की छवि एक फायरब्रांड हिंदूत्व नेता की है।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version