UP Bard Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद छात्रों को अंक सुधारने का मौका दे रहा है। 10वीं और 12वीं के ऐसे छात्र जिनके नंबर किसी विषय में कम आये है वे इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। वहीं दसवीं कक्षा के छात्र कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
10वीं के छात्र
10वीं के ऐसे छात्र जिनके किसी एक विषय में नंबर कम आए है वे इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। जबकि एक विषय में फेल होने वाले 10वीं के छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। केवल इस साल 2026 की आयोजित परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट दोनों परिक्षा दे सकते हैं। 10वीं के छात्र 6 जून से परिक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस परीक्षा के लिए 256.50 की फीस निर्धारित की है। इस परीक्षा के लिए अंतिम आवेदन तिथि 27 जून है।
12वीं के छात्र
12वीं में किसी भी स्ट्रीम के छात्र जो एक विषय में फेल हुए है केवल वहीं छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक विषय में कम अंक पाने वाले छात्र इस परीक्षा को दे सकते है। 12वीं के छात्र कंपार्टमेंट की परिक्षा नहीं दे सकते। परीक्षा देने के लिए छात्र आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इसके लिए 306 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा के लिए अंतिम आवेदन तिथि 27 जून है। छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

