Trending Topics:

आज अगले वर्ष चन्द्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी की पद यात्रा निकाली जायेगी। प्रशासन ने यात्रा के निर्धारित मार्गों में बदलाव करते हुए इसे कमेला पुल तक सीमित कर दिया है। तीसरे में आजाद समाज पार्टी की पदयात्रा को लेकर राजनीतिक मसाले तेज हो गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यात्रा के निर्धारित रूट में बदलाव किया है।

कांशीराम पार्क से शुरू होगी यात्रा

पार्टी नेताओं के अनुसार पदयात्रा शेरगढ़ी स्थित कांशीराम पार्क से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा हापुड़ चुंगी होते हुए हापुड़ रोड स्थित कमेला वाला पुल तक पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

प्रशासन ने बदला पदयात्रा का रूट, यात्रा मार्ग किया छोटा

जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह के अनुसार, शुरुआत में पदयात्रा को हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा, ईव्ज चौराहा और एनएएस कॉलेज मार्ग से होते हुए कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहे तक ले जाने की योजना बनाई गई थी। इस प्रस्ताव को लेकर प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ कई चरणों में चर्चा हुई। बैठकों के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पदयात्रा के निर्धारित रूट में बदलाव कर दिया। संशोधित योजना के तहत अब यात्रा को छोटा करते हुए केवल कमेला पुल तक ही सीमित रखा गया है।

विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा दोपहर एक बजे शुरू होनी थी। हालांकि चंद्रशेखर 1:19 पर मेरठ के इंचौली पहुंचे। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को जनता के सामने रखने की बात कही गई है।

 

बिजनौर मामले का उल्लेख कर साधा निशाना

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद को कुछ समय के लिए नजरबंद किया गया था। बाद में उन्हें मुक्त कर दिया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि मेरठ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पदयात्रा के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

पदयात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version