मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
मुख्यमंत्री योगी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हए आरोपी लगाया कि सपा ने जनता के पैसों को लूटा, हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया और हिन्दुओं से आस्था के नाम पर पैसा लेकर कब्रिस्तान बनवाया था। उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया चलता था।
2017 के बाद की भाजपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है। आज की अयोध्या भगवान श्रीराम के समय की अयोध्या की याद दिलाती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिया है। माता सबरी के नाम पर अन्नपूर्णा रसोइ, निषाद राज के नाम पर रैन बसेरा दिया।
सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुखिया को घेरते हुए आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड़ ने हिंदूओं को ठगा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में हिम्मत नहीं कि वे वक्फ बोर्ड़ की बेईमानी के विरुद्ध कुछ बोलें। उन्होंने कहा कि इनकी दोहरी नीति देखकर “गिरगिट भी शर्म से लाल हो जाएगा” आजमगढ़ में सीएम योगी ने सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। लगाया।
उन्होंने कहा, “मैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में कथित चोरी के संबंध में , जिसका आप हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं, मुझे बताएं, क्या आपने कभी उस बारे में आवाज उठाई है जब राज्य के भीतर और पूरे देश में हजारों हेक्टेयर जमीन वक्फ के नाम पर बेच दी गई?”उन्होंने आगे कहा, “यह जमीन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों की थी। यह वह जमीन थी जिसे पट्टे के माध्यम से गरीबों को आवंटित किया जा सकता था, जहां सम्मेलन केंद्र बनाए जा सकते थे, जहां गरीब व्यापारियों के लिए दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापित किए जा सकते थे।

