डौला गांव के नितिन राणा को युवती को लिफ्ट देने के कारण धमकियां मिली थीं। हमलावरों ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर उसे लोनी बुलाया और वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की धमकियां मिलने के बाद डौला गांव का नितिन राणा करीब दो महीने तक डर के चलते घर में ही छिपा रहा। इसके बावजूद पीछा कर रहे लोगों ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क बनाकर दोस्ती कर ली और लगातार लगभग एक महीने तक बातचीत करते रहे। भरोसा जीतने के बाद बुधवार को पार्टी के बहाने उसे लोनी बुलाया गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। कीपैड वाला फोन चलाने वाले डौला गांव के नितिन (20) ने घर के स्मार्ट फोन पर इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। दो महीने पहले नितिन ने प्रेमी के साथ गई बसौद गांव की युवती को लिफ्ट देकर अग्रवाल मंडी टटीरी तक छोड़ दिया था। तभी से युवती के परिवार वाले उसके पीछे लग गए। नितिन राणा से पहले भी पूछताछ की गई और उसे जान से मारने की धमकियां दी गई थीं, जिससे नितिन और उसके परिवार में डर फैल गया। इसके बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। सतर्क रहने के बावजूद जब नितिन घर से बाहर नहीं निकला, तो हमलावरों ने एक ऐसा जाल रचा कि वह खुद ही उनके पास पहुंच गया। नितिन के भाई चांद ने बताया कि हत्या के बाद घर का मोबाइल चेक किया तो इंस्टाग्राम पर भाटी 880 नाम की आईडी से नितिन की लंबी बातचीत की चैट मिली। नितिन राणा की बातचीत रॉकी गुर्जर नाम की आईडी से होती थी। चैट में युवती के बारे में चर्चा के साथ उसे कई बार मिलने और पार्टी करने के बहाने गांव से बाहर बुलाने की कोशिश भी की गई। लगभग एक महीने तक लगातार बातचीत के बाद नितिन ने इंस्टाग्राम वाले दोस्त पर भरोसा कर लिया और अपने गांव से बाहर निकल गया। आरोपियों ने उसे घर से बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। नितिन की हत्या की जांच में गाजियाबाद की लोनी पुलिस उसके घर से मोबाइल भी जब्त कर लेकर चली गई।
लिफ्ट देने के बहाने हुई दुश्मनी: युवती की हत्या के लिए रचा गया भयानक षड्यंत्र
A fearful conspiracy was hatched to murder a young woman after she was offered a lift.
No Comments6 Mins Read
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले

