पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में ठेका कर्मी ने 03 नाबालिग बच्चियों से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज।
ऊधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर स्थित जीबी पंत विश्वविद्यालय परिसर में तीन नाबालिग बच्चियों से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.. परिजनों, स्थानीय लोगों, महिलाओं और विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापकों ने पंतनगर कोतवाली में जमकर हंगामा काटा तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग की.. पुलिस ने तीन पीड़िताओं की ओर से दी गई तीन अलग-अलग तहरीरों के आधार पर विश्वविद्यालय में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत दीपक शर्मा के खिलाफ पंजीकृत कर लिया है…
बताया जाता है कि ऊधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर स्थित जीबी पंत विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार शाम कुछ नाबालिग बच्चियां में घूम रही थीं.. आरोप है कि इसी दौरान वेटरिनरी कॉलेज में कार्यरत ठेका कर्मी दीपक शर्मा ने उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया.. बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पंतनगर कोतवाली पहुंच गए..
इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था.. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की…मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के अपर निदेशक प्रशासन डॉ. ए.के. शर्मा, सुरक्षा अधिकारी डॉ. पी.वी. सिंह सहित कई प्राध्यापक भी कोतवाली पहुंचे… बाद में कुलपति डॉ. एस.के. कश्यप भी मौके पर पहुंचे तथा इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज कर लिए है.. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी क़ो गिरफ्त में होगा।
#Uttarakhand #UdhamSinghNagar #Pantnagar #GBPantUniversity #CrimeNews #ChildSafety #WomenSafety
रिपोर्टर – मुमत्याज अहमद (ऊधम सिंह नगर) काजल कुमारी
