राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर टीम यह मैच हार जाती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। वहीं जीत की स्थिति में पंजाब, कोलकाता और दिल्ली की टीमें भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती हैं। करो या मरो मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग टॉस हार गए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जिसके चलते राजस्थान पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में मुंबई को बड़ा झटका लगा है क्योंकि जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं।

टॉस के बाद हार्दिक पांड्या का बयान, मुंबई की रणनीति पर दिया बड़ा अपडेट

टॉस के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला इसलिए ले रही है क्योंकि पिच शुरुआत में अच्छी दिख रही है और शाम होते-होते बल्लेबाजी के लिए और बेहतर हो जाती है।
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version