Beijing City: चीन की राजधानी Beijing से शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक छोटा विमान शहर की सबसे ऊंची इमारत सीआईटीआईसी टॉवर (CITIC Tower) से टकरा गया। हादसे के बाद इमारत से मलबा नीचे गिरता दिखाई दिया, जबकि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इमारत से धुआं उठता और नीचे गिरे विमान के अवशेष दिखाई दे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान आकार में एक कार जितना छोटा था। अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और सीधे बीजिंग के केंद्रीय व्यापारिक जिले (CBD) में स्थित (CITIC Tower) से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इमारत से मलबा नीचे गिरने लगा और कुछ ही देर में वहां धुआं उठने लगा।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। Beijing City

वायरल वीडियो में दिखा भयावह मंजर
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद इमारत के निचले हिस्से के पास एक छोटा विमान जमीन पर पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने तुरंत आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। वीडियो में दमकलकर्मी आग बुझाते और पूरे इलाके को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह घटना इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। Beijing City

क्या है CITIC Tower टॉवर?
CITIC Tower, जिसे ‘चाइना जुन (China Zun)‘ के नाम से भी जाना जाता है, बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत है। यह 108 मंजिला गगनचुंबी इमारत राजधानी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित है और इसकी ऊंचाई लगभग 528 मीटर है। यह इमारत चीन के सरकारी स्वामित्व वाले बड़े औद्योगिक समूह CITIC Group का मुख्यालय भी है। अपनी आधुनिक वास्तुकला और विशाल ऊंचाई के कारण यह बीजिंग की पहचान मानी जाती है। Beijing City

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/news/uttarpradeshnews-village-head-loses-position-high-court-stays-governments-decision-to-appoint-an-administrator/

हताहतों को लेकर अब तक नहीं आई आधिकारिक जानकारी
फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने या जान गंवाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चीन के अधिकारियों की ओर से भी घटना को लेकर तत्काल कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ और इसके पीछे तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या कोई अन्य कारण था। Beijing City

जांच जारी, लोगों की निगाहें प्रशासन पर
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञ विमान के मलबे और घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान इस घटना की ओर खींच लिया है। सभी की नजरें अब चीनी प्रशासन की आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। Beijing City

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/news/lucknownews-what-compelled-the-police-to-send-the-accused-to-jail-without-issuing-a-statement-or-press-note-having-arrested-them-two-days-earlier/

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version