विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा। मैच के दौरान उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी उत्साहित नजर आईं। पूरे मुकाबले में विराट और अनुष्का के कई खास पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। यहां देखें फाइनल के 10 यादगार तस्वीरें।
फाइनल में अर्धशकत पूरा करने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस दी। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी स्टेडियम से उन्हें फ्लाइंग किस भेजी। यह लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मैदान पर साथ नजर आए। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते दिखे। तस्वीर में कोहली ने अनुष्का के कंधे पर प्यार से हाथ रखा है।
गुजरात टाइटन्स को हराने के बाद विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और आईपीएल ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ने कैमरे के सामने विक्ट्री का साइन बनाते हुए पोज दिया।
यहां अनुष्का, विराट को कुछ लिखा दिखा रही हैं। गौरतलब है कि आईपीएल की इस ट्रॉफी पर आरसीबी का नाम दो बार आ चुका है।
ट्रॉफी जीतने के बात कपल ने कई पोज दिए। इस तस्वीर में विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक हाथ में ट्रॉफी पकड़ी है, वहीं दूसरा हाथ अनुष्का शर्मा के कंधे पर रखा है।
यह तस्वीर आफ्टर पार्टी की है। आईपीएल 2026 के बाद विराट और अनुष्का ने कुछ इस तरह जश्न मनाया है। यह तस्वीर आफ्टर की है, जिसमें कपल डांस करते हुए नजर आए। इसका एक वीडियो भी वायरल है।

