उत्तर प्रदेश में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसी बीच बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली की बचत करने की अपील की है। विभाग ने लोगों से अनावश्यक लाइट और बिजली उपकरण बंद रखने तथा AC को 24 डिग्री तापमान पर चलाने की सलाह दी है। इसके अलावा भी बिजली खपत कम करने के लिए कई जरूरी सुझाव जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में बिजली संकट से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। कई जगहों पर बिजली कटौती को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और बिजली सब-स्टेशनों का घेराव भी किया जा रहा है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच बिजली विभाग ने भी लोगों से बिजली बचाने की अपील करते हुए अनावश्यक बिजली इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है।
बिजली विभाग की अपील: फालतू बिजली खर्च न करें, AC 24°C पर चलाएं
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version