GaziabadNews : दिल्ली नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में आग लगने की खबर सामने आई है। नंदग्राम के हिंडन विहार में केमिकल फैक्टरी में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित हिंडन विहार में केमिकल फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग लगने के कारण चारों तरफ धुआ धुआ हो गया है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version