Nation27 के साथ देश के मीडिया जगत में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। चैनल की भव्य लॉन्चिंग आज लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल ताज में चल रही है। Nation27 न्यूज चैनल का मोटो देश की बात, सबके साथ होगा। सैटेलाइट चैनल का प्रसारण आप डीडी फ्री डिश 150, टाटा प्ले 1142 और डिश टीवी 690 पर देख सकते हैं।
चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर सामाजिक, राजनीतिक और बॉलीवुड के सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड से अमित सियाल, अंजुम शर्मा, आयशा खान, साक्षी मलिक, नीतू चंद्रा, जय विजय, मंजोत सिंह, मुबीन सौदागर, राज शांडिल्य, सुनील पाल, चंदन प्रभाकर और राजीव ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं।
विशिष्ट अतिथियों में केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, डॉ. संजय कुमार निषाद, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश, जे.पी.एस. राठौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश, दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री, उत्तर प्रदेश, दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद, ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, रमा शंकर राजभर, सांसद, समाजवादी पार्टी, शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, तेलंगाना, सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय मंत्री, आराधना मिश्रा, कांग्रेस नेता, प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना नेता तथा बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
Nation27 का यह भव्य शुभारंभ न सिर्फ एक चैनल लॉन्च है, बल्कि एक नए विज़न और नई सोच की शुरुआत है, जो दर्शकों तक सटीक, प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम की लांचिंग पर तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा मंच पर पहुंचे।
अपडेट…

