Kanpur Dehat के रूरा थाना क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचते ही कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Kanpur Dehat

हमले में एक आरक्षी और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए रूरा सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना अमर सिंह का पुरवा गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम गांव में हुए विवाद की सूचना पर पहुंची थी और स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को ही निशाना बना लिया। Kanpur Dehat

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/aligarh/the-use-of-the-name-of-aligarh-district-cricket-association-has-been-banned-the-court-has-given-an-important-decision/

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, हमला करने वाले आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। Kanpur Dehat

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/rampur/rampurs-jauhar-university-to-be-bulldozed-leaving-st-hasan-deeply-saddened/

रिपोर्ट- गौरव शुक्ला (कानपुर)/मानवी शर्मा

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version