KedarnathYatra: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार सुबह भूस्खलन जैसी स्थिति बनने से श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित हो गई। सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। फिलहाल मार्ग से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि यातायात बहाल किया जा सके। केदारनाथ पैदल मार्ग पर गुरुवार सुबह सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह सोनप्रयाग सेक्टर अधिकारी से मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना मिली। इसके बाद संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा और बोल्डर हटाने में जुट गईं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version