LucknowNews: आग लगने पर दो लोग सीढ़ियों से नीचे ऊतर आए। छह लोग कांच तोड़कर एसी का तार पकड़कर नीचे कूदे। दो लोग सीधे ऊपर से कूद गए। लखनऊ की कोचिंग सेंटर में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 14 बच्चों के जिंदा जलकर मर जाने की खबर है। इस संख्या की पुष्टि खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की। आग की लपट उठते ही कुछ बच्चे कोचिंग की इमारत से नीचे कूदे। उनकी गंभीर रूप से चोटिल होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह एसी कंप्रेशर का फटना बताया जा रहा है।

दूसरे फ्लोर पर लगी आग

एमएस-102 अलीगंज सेक्टर-डी स्थित हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन दूसरी मंजिल पर स्थित है। दोपहर ढाई बजे के करीब यहां आग लग गई। बताया जाता है कि एसी का कंप्रेशन फटने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए से छलांग लगा दी। वहीं कई छात्र खुद को बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए और धुआं बढ़ने के कारण उनका दम घुट गया।  सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और राहत की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिल्डिंग से लगे घर की छत से कोचिंग की दीवार तोड़कर रेस्क्यू का प्रयास किया गया। करीब 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
खुद को बचाने की कोशिश में कई लोग कांच तोड़कर एसी का तार पकड़कर नीचे कूदे। दो लोग सीधे ऊपर से कूद गए। उनकी गंभीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आ रही है। निकलने के लिए भी रास्ता ऐसा नहीं था कि वो निकल सकें। इसके साथ ही इस सेंटर के नीचे टायर की दुकान होने की बात भी सामने आ रही है, जिसने आग को एक विकराल रूप दे दिया।
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version