Mainpuri: भोंगाव थाना क्षेत्र के ग्राम महोलीखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते जमकर पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ईंट-पत्थर चलाते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। Mainpuri

बताया जा रहा है कि गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए और गोलियां भी चलाई गईं। अचानक हुए पथराव और फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। Mainpuri

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/sports/fifa-world-cup-2026-spain-and-argentina-will-battle-for-the-title/

इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पथराव में घायल लोगों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। विवाद की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। Mainpuri

भोंगाव पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। Mainpuri

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/states/uttar-prades7h/ghaziabad/ghaziabad-news-auto-driver-hangs-himself-after-a-dispute-with-his-wife/

रिपोर्टर – शशिकांत मिश्रा/ मानवी शर्मा

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version