NoidaNews: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से 15 जून से शुरू हुए वाणिज्यिक परिचालन के बाद उड़ानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को एयरपोर्ट के नेटवर्क में नौ नए शहरों को शामिल किया गया, जिससे कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत हुई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से 15 जून से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। नेटवर्क विस्तार में नौ शहर बुधवार को जुड़े। एयरपोर्ट प्रबंधन की योजना अगले दो सप्ताह में श्रीनगर के लिए भी उड़ान शुरू करनेे की है। अभी 14 शहरों के लिए विमानन सेवा उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए लखनऊ से पहली उड़ान आई थी।  बुधवार से इसे नियमित कर दिया गया। सुबह 8:05 बजे यह विमान लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। शाम के समय लखनऊ के लिए फ्लाइट वापसी के लिए शेड्यूल की गई है। इसी तरह बंगलुरू भी लखनऊ से नोएडा होते हुए शिड्यूल किया गया है। लखनऊ से आने वाली फ्लाइट को ही ले-ओवर नोएडा में दिया गया है।

Noida International Airport expands network and 9 new cities added

लखनऊ-मुंबई के बीच रोजाना दो उड़ानें शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जल्द ही श्रीनगर सहित कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। अभी एयरपोर्ट से 14 शहरों के लिए कुल 34 उड़ानों का संचालन होगा। मुंबई और लखनऊ के लिए प्रतिदिन दो-दो फ्लाइट रहेंगी। बरेली के लइए सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट अभी शिड्यूल की गई है।  वहीं एयरपोर्ट से मार्बल इंडस्ट्री के लिए चर्चित राजस्थान का किशनगढ़ भी जुड़ जाएगा। बुधवार को सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट ने टेकऑफ किया। सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई।

इन शहरों को मिला एयर कनेक्टिविटी का तोहफा, नेटवर्क में जुड़े नए शहर

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक अभी हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, मुंबई और जम्मू के लिए नियमित सेवाएं थीं। अब बुधवार से लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली, जोधपुर, जयपुर, भोपाल और देहरादून भी एयरपोर्ट के नेटवर्क में शामिल हो गए। जयपुर से आने वाली फ्लाइट बुधवार को देरी से पहुंची। बृहस्पतिवार से अजमेर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। अभी इंडिगो और अकासा एयर ने ही एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू की हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version