NoidaNews: अंडर-15 जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप (JCC) सीजन-8 की शानदार शुरुआत नोएडा के होटल पार्क एसेंट में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी के साथ हुई। इस हाई-वोल्टेज ऑक्शन में 80 युवा खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी, जिसमें 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने उभरते हुए क्रिकेट टैलेंट को अपनी-अपनी टीमों में शामिल किया। नीलामी के दौरान जबरदस्त रोमांच देखने को मिला और खिलाड़ियों को लेकर टीमों के बीच कड़ा मुकाबला भी रहा। कार्यक्रम का आयोजन जेसीसी के संस्थापक एवं चेयरमैन राज यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष द्विवेदी ने सीजन-8 की ट्रॉफी और सभी टीमों की जर्सी का अनावरण किया। कार्यक्रम का आयोजन जेसीसी के संस्थापक एवं चेयरमैन राज यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष द्विवेदी ने सीजन-8 की ट्रॉफी और सभी टीमों की जर्सी का अनावरण किया। नीलामी के दौरान खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ने के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस सीजन में वीवीआईपी लिटिल चैंप्स, बॉडीकेयर रॉयल्स, नोएडा टाइगर्स सहित कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि कई टीमों के मालिक और कोच पूर्व क्रिकेटर हैं, जिससे इस टूर्नामेंट के और अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर लतिका कुमारी ने भी भाग लिया और युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। खेल, मीडिया और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक भव्य और यादगार बना दिया। आयोजकों ने बताया कि जेसीसी का मुख्य उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। सीजन-8 को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। जेसीसी सीजन-8 के मैच जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं, जहां युवा क्रिकेटरों का यह बड़ा मंच दर्शकों को रोमांच और शानदार मुकाबलों का बेहतरीन अनुभव देगा।

