PoliticalNews :असम और नागालैंड के बीच लंबे समय से चल रहा सीमा और ऊर्जा विवाद सुलझने की ओर बढ़ रहा है. समझौते से विवादित इलाकों में तेल और गैस उत्पादन दोबारा शुरू होने की उम्मीद है. असम और नागालैंड के बीच वर्षों से चला आ रहा सीमा और ऊर्जा विवाद अब सुलह की ओर बढ़ता दिख रहा है, जिसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है. विवादित सीमावर्ती इलाकों में मौजूद पेट्रोलियम ब्लॉकों से जल्द ही तेल और गैस उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आर्थिक विकास को भी तेज रफ्तार मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, दशकों से जारी सीमा विवाद को खत्म करने के लिए आज शाम अहम समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है. यह सफलता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई लंबी और अहम बैठकों के बाद मिली है, जिसमें असम और नागालैंड सरकारों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार भी शामिल रही. प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (MoU) के जरिए उन जटिल मुद्दों को सुलझाने की दिशा में उठाया जा रहा है, जिनकी वजह से इस क्षेत्र में तेल और गैस की खोज व उत्पादन लंबे समय से रुका हुआ था. इस समझौते के लागू होने के बाद न केवल मौजूदा ब्लॉकों में काम फिर शुरू हो सकेगा, बल्कि नए ब्लॉकों की नीलामी का रास्ता भी खुलेगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बनेंगे और दोनों राज्यों की आय में वृद्धि होगी.
PoliticalNews : असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!
No Comments2 Mins Read
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले

