RaipurNews : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और आम नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कॉलर पूनाराम ठाकरे से सीधे बातचीत कर उनकी समस्या की जानकारी ली तथा जल्द और प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर के निवासी पूनाराम ठाकरे से सीधे फोन पर बातचीत की। पूनाराम ने आय प्रमाण पत्र से जुड़ी अपनी समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी, जिस पर विष्णुदेव साय ने जल्द कार्रवाई कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मिला नया आयाम

