SambhalNews: संभल में अरबों रुपये की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। जमीन पर 59 साल से कब्जा था। भूमि को सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। संभल पालिका क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित तख्त गुसाई में ग्राम सभा की 38 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराकर ग्राम सभा को सौंपी गई है। यह आदेश उपसंचालक चकबंदी न्यायालय से किया गया है। डीएम अंकित खंडेलवाल का कहना है कि लगभग 101 करोड़ रुपये की कीमत इस जमीन की है। यह जमीन करीब 59 साल से निजी कब्जे में थी। ज्यादातर जमीन खाली पड़ी थी जिस पर कब्जा लेकर बोर्ड लगवा दिए गए हैं। जितनी जमीन का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है उनके कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर खाली कराने के निर्देश दिए जाएंगे। डीएम और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रविवार को मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और कब्जा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम को शिकायत मिली थी कि तहसील संभल के तख्त गुसाईं में सरकारी जमीन पर सईदुल रहमान और उनके वारिसों का वर्षों से कब्जा था। इस भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 101 करोड़ रुपये है। डीएम ने इसका तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने उपसंचालक चकबंदी न्यायालय में पुनर्स्थापना अपील दायर करने का निर्देश दिया। तीन जून 2026 को यह अपील दायर की गई। उपसंचालक चकबंदी न्यायालय ने प्रतिदिन सुनवाई करते हुए 27 जून 2026 को भूमि को ग्राम सभा के नाम दर्ज करने का आदेश दिया गया। डीएम ने बताया कि इस आदेश के बाद ग्राम सभा को यह भूमि पुनः प्राप्त हुई है। आदेश में गाटा संख्या 206, 207, 233, 242/378 और 279 सम्मिलित हैं। भूमि को सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
SambhalNews: एक अरब का स्कैम 59 साल पुराना फर्जीवाड़ा संभल में सरकार ने कब्जा मुक्त कराई 38 बीघा जमीन; पूरी कहानी
SambhalNews: A ₹1 billion scam involving a 59-year-old fraud—government frees 38 bighas of land from encroachment in Sambhal; the full story.
No Comments4 Mins Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले

