मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी। इससे एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। भोपाल की हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मामले में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल पुलिस ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार और बुधवार को सीबीआई ने कई घंटे तक उनसे लगातार पूछताछ की, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू हुई। गुरुवार सुबह नई दिल्ली से सीबीआई की आधा दर्जन महिला अधिकारी और पुलिसकर्मी भोपाल पहुंचे और गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के एक दिन बाद की गई। त्विषा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उनकी शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। घटना के दो दिन बाद गिरिबाला सिंह ने भोपाल जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। 10वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 15 मई को उनकी उम्र और मृतका को पैसे ट्रांसफर किए जाने जैसे तथ्यों को आधार बनाते हुए जमानत मंजूर कर दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने बुधवार को जारी 17 पन्नों के आदेश में उस जमानत को रद्द कर दिया। गुरुवार सुबह दस बजे सीबीआई की विशेष टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। समर्थ सिंह को भी लेकर सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के यहां गई थी। दोनों को कुछ देर तक आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, इसके बाद एक टीम समर्थ सिंह को लेकर विशेष स्थान पर चली गई।

Twisha Sharma case: Mother-in-law Giribala Singh arrested by CBI after lengthy interrogation

तीन बजे तक पूरी हुई गिरफ्तारी की तैयारी, मामले में बड़ा एक्शन

भोपाल पुलिस के अनुसार, सुबह दस बजे से तीन बजे तक लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की रणनीति तैयार कर ली। तीन बजे सीबीआई ने भोपाल पुलिस आयुक्त को सूचित किया और विशेष सुरक्षा टीम तैनात करने का अनुरोध किया। इसके बाद बागसेवनिया, मिसरोद और कटारा हिल्स थानों की पुलिस के साथ भारी सुरक्षा बल को उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग करके तैनात किया गया। सीबीआई की टीम सुबह से ही उनके घर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाए हुए थी।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version