UttarakhandNews: मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देहरादून और दिल्ली के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। मसूरी नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस ई-मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मी रा सकलानी के कार्यालय समेत देहरादून और दिल्ली के कई स्थानों को निशाना बनाकर धमाके करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरे ई-मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट करने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा देहरादून और दिल्ली के विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमले की भी धमकी दी गई है।

मसूरी बम धमकी के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क

जानकारी के अनुसार यह ई-मेल नगर पालिका परिषद और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। धमकी भरे मेल की पुष्टि करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मेरा सकलानी कहा कि उनको भी इस तरह के धमकी भरा मेल आया है और वहीं शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की धमकी भरा में एसडीएम से प्राप्त हुआ है और सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version