अखिलेश यादव के अयोध्या, काशी, मथुरा न जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सनातन को मानते ही नहीं हैं।
बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने मीडिया से बात करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जब उन्होंने पूरी जिंदगी में कभी सनातन को माना ही नहीं, सनातन के लिए कोई कानून नहीं बनाया, तो सवाल तब करते जब वो कभी सनातन के साथ खड़े होते”
पूर्व मंत्री ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी दुनिया भर में मनाई जाती है, बंगाल में पहली बार छुट्टी घोषित कर हिंदू धर्म का सम्मान बढ़ाया गया।
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव जी के साथ था। नेताजी ने कभी समाज को बांटने का काम नहीं किया।
गरीब, दबे-कुचले के उत्थान के लिए काम किया। भाजपा-संघ के लोग भी नेताजी को पसंद करते थे। अखिलेश के भगवान कृष्ण को यादव वंशज बताने पर उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं, देवता की जात नहीं होती। कृष्ण कहीं न कहीं तो पैदा हुए, देवकीनंदन भी हैं और यशोदा के लाल भी हैं, लेकिन भगवान को जाति में बांटना उचित नहीं है।
इस दौरान नारद राय ने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि “वोट के लिए जनेऊ पहनने वाले नेहरू परिवार ने कभी अपने पूर्वजों की तिथि भी मनाते हुए किसी ने नहीं देखा होगा। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

