हिंदु और मुस्लमान की लड़ाई आज से नही ना जाने कई बरसों से है जहां  धर्म को लेकर लड़ाई होती रहती है चाहे वो पड़ोसी हो या दोस्त हो उनके लिए अलग ही विचार बन जाते है क्योकि आए दिन खबर आती है मुस्लमान को लेकर उनकी नस्ल और जाति को लेकर लेकिन आज हम जो  खबर आपको बताएंगे वो है खास  होगी क्योकि लड़ाई से नही प्यार से बनाया रिश्ता जिसमें  झलक रही आंखों में भाईचारा

आपको बता दे उझानी में मुस्लिम भाई ने हिन्दू धर्म की बहन का कन्यादान कर गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल पेश की। और ये साबित किया की हमेशा लड़ाई नही बल्कि धर्म के प्रति सम्मान से भी बनता  है भारत

जहां रियासत अली ने हिन्दू धर्म की बहन दीपांशी के विवाह में सगे भाई की तरह सभी जिम्मेदारियां निभाईं और भाई होने का धर्म निभाया  क्योकि लड़की  के माता-पिता के निधन के बाद रियासत अली ने हर सुख-दुख में दीपांशी का साथ दिया , एस.एस. ग्रीन बैंक्वेट हॉल में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह संपन्न हुआ।

कन्यादान की भावुक रस्म के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई भाई बहन के अपनेपन को देखकर ,समारोह में शामिल लोगों ने इस पहल को इंसानियत और भाईचारे की मिसाल बताया और खूब तारीफ की ।  साथ ही साथ आपको  बता दे धर्म और जाति से ऊपर उठकर निभाए गए इस रिश्ते की हर ओर सराहना हो रही है जिसमें बदायूँ के उझानी से सामाजिक समरसता, प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का मजबूत संदेश सामने आया।

लोगों ने कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में एकता और सद्भाव को नई मजबूती देते हैं। यह सिर्फ कन्यादान नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और इंसानियत का प्रेरणादायक संदेश बना,जहां उझानी की गंगा-जमुनी संस्कृति ने एक बार फिर पूरे जिले का दिल जीत लिया।#PositiveNews #GoodNews #InspiringStory #UnityInDiversity #ReligiousHarmony #SocialHarmony #LoveAndRespect #India #ViralNews #Nation27

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version