बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षक पर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला का कहना है कि उसने सिर्फ इतना कहा था कि बच्चों के सामने सिगरेट न पिएं, लेकिन इसी बात पर पति इतना गुस्से में आ गया कि पहले उसका गला दबाया, फिर बाल पकड़कर घसीटा और दीवार में सिर मार दिया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसने दोबारा हमला किया, जिससे महिला के कान का पर्दा फट गया और गर्म सब्जी फेंककर उसका चेहरा भी झुलसा दिया। पति या हैवान

महिला का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। Husband या हैवान

शराब के नशे में घर पहुंचा, फिर शुरू हुआ विवाद
पीड़िता समीक्षा गुप्ता उर्फ प्रिया, जो शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी मोहल्ले में किराए के मकान में रहती हैं, ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति राहुल गुप्ता सरकारी शिक्षक हैं। महिला के मुताबिक, 2 मई की रात करीब 11:30 बजे राहुल शराब के नशे में घर पहुंचे और छोटे बच्चे के सामने सिगरेट पीने लगे। जब पत्नी ने बच्चों के सामने ऐसा करने से मना किया तो वह आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई।पति या हैवान

गला दबाया, बाल पकड़कर घसीटा, दीवार में मारा सिर
महिला का आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। इसके बाद बाल पकड़कर पूरे कमरे में घसीटा और कई बार सिर दीवार में दे मारा। मारपीट इतनी बुरी थी कि वह बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गई। पीड़िता का कहना है कि जब उनका बड़ा बेटा मां को बचाने आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ।पति या हैवान

पहली शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
महिला का आरोप है कि पहली घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ न तो मामला दर्ज किया गया और न ही उसे रोकने की कोशिश की गई। इसी वजह से उसका हौसला और बढ़ गया। पति या हैवान

कुछ दिन बाद फिर किया हमला, कान का पर्दा फटा
पीड़िता के अनुसार, 15 जून की सुबह आरोपी पति फिर घर पहुंचा और एक बार फिर मारपीट शुरू कर दी। इस बार उसने इतनी जोर से हमला किया कि महिला के कान का पर्दा फट गया।यही नहीं, गुस्से में उसने गर्म सब्जी उठाकर पत्नी के चेहरे पर फेंक दी। गर्म सब्जी से महिला का चेहरा झुलस गया और वह दर्द से चीख उठी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो परिवार को सूचना दी गई। पति या हैवान

पिता ने अस्पताल पहुंचाया, फिर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लगाई गुहार
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पिता अशोक कुमार गुप्ता, जो अतर्रा की लखन कॉलोनी के रहने वाले हैं, मौके पर पहुंचे और बेटी को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।बार-बार पुलिस से निराश होने के बाद परिवार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा 16 जून को अतर्रा चुंगी चौकी और शहर कोतवाली में भी लिखित शिकायत दी गई। महिला का आरोप है कि आरोपी सरकारी शिक्षक होने के कारण स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई और उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पति या हैवान

यह भी पढ़ें:  https://nation27.com/religion/ayodhya-offering-theft-case/

एसपी के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर
मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पति या हैवान

घरेलू हिंसा का एक और गंभीर मामला
यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीर तस्वीर सामने लाती है। आरोप है कि मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद दो बार जानलेवा हमले तक पहुंच गया। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और पीड़िता को कब न्याय मिल पाता है। पति या हैवान

यह भी पढ़ें: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/ayodhya/donation-to-ram-temple-is-not-theft-but-robbery-sp-mp-awadhesh-prasad/

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version