Trending Topics:

ट्विशा शर्मा की मृत्यु के मामले में अब 13 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल परिवार और जांच एजेंसियां दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ट्विशा शर्मा की शादी के केवल पांच महीने बाद ससुराल में हुई मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। यह मामला लगातार उलझता जा रहा है और रोज नए खुलासे सामने आने से लोग हैरान हैं। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष, खासकर सास और पति के प्रभाव के कारण सही सच्चाई सामने नहीं आ सकी, इसी वजह से 13 दिनों तक उनका अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया। अब दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही ट्विशा का अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

क्या समर्थ सिंह का परिवार ट्विशा शर्मा के अंतिम

जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा। उनके भाई आशीष शर्मा ने बताया कि आज शाम 5 बजे अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। जब समर्थ के परिवार के शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह कोई आमंत्रण देने की बात नहीं है, जो श्रद्धा से आएगा वह शामिल हो सकता है।

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे कई सवाल, जांच को लेकर बढ़ी अनिश्चितता

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने शनिवार (23 मई) को दिल्ली स्थित AIIMS द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अपनी बेटी के पहले पोस्टमार्टम पर कई सवाल उठाते हुए दूसरे पोस्टमार्टम से पहले पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार ने आग्रह किया है कि मामले की जांच फॉरेंसिक, पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल सभी पहलुओं को शामिल करते हुए बहु-विषयक तरीके से की जाए। उनका कहना है कि पहले पोस्टमार्टम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की ठीक से जांच नहीं हो सकी थी। परिवार ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य बोर्ड को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन चिंताओं को सामने रखना है जिनके चलते दूसरे पोस्टमार्टम की आवश्यकता पड़ी।

समर्थ सिंह ने पुलिस पूछताछ में खोले कई अहम राज

10 दिन तक फरार रहने के बाद समर्थ सिंह को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, जहां पूछताछ के दौरान उसने कई अहम बातें बताईं। समर्थ ने दावा किया कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा शर्मा के व्यवहार में बदलाव आ गया था। उसके अनुसार ट्विशा ने बेंगलुरु जाने से मना कर दिया था और वह अपनी बाई के साथ अजमेर में रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version