सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तीन सांसदों को बीजेपी हाईकमान ने फटकार लगाई है। सिख विरोधी दंगों में शामिल रहे कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार का बीते दिनों निधन हो गया था। दिल्ली बीजेपी के तीन सांसद उनकी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे, जिसके बाद बीजेपी हाईकमान ने तीनों नेताओं को तलब कर फटकार लगाई है।

सज्जन कुमार पर सिख विरोधी दंगों में शामिल होने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने सज्जन कुमार को 1984 सिख विरोधी दंगों में शामिल होने पर दोषी ठहराया था। सजा मिलने के बाद से वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। पिछले दिनों जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई थी। सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे तीनों सांसदों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने फटकार लगाई है।

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कोर्ट में सिख दंगा पीड़ितों के लिए आवाज उठाने वाले वकील एच एस फुल्का ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने X पर पोस्ट कर तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें श्रद्धांजलि सभा में जाने के बजाय सिख दंगा पीड़ितों के प्रति संवेदना जतानी चाहिए थी।

एच एस फुल्का ने लिखा कि “बीजेपी के तीनों सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया के उस दौरे की कड़ी निंदा करता हूं- जिसमें वे सिखों के हत्यारे सज्जन कुमार को उसकी मौत पर शोक जताने गए थे, उन्हें दंगों के पीड़ित सिखों के लिए सहानुभूति जतानी चाहिए जिनके परिवार आज भी उन दिनों के खौफ और मंजर को जी रहे है, उन्होंने आगे लिखा कि मैं तीनों सांसदों के बहिष्कार की मांग करता हूंं।

सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भी उनकी पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र के द्वारा हुड्डा को कांग्रेस समिति से बाहर करने का आग्रह किया था।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version