जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में धमाका, दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर स्थित एलओसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एलओसी के पास हुए एक धमाके में दो जवान शहीद हो गए। यह घटना बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एलओसी के पास की है। सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में हुई। धमाके में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद दोनों घायल जवानों को श्रीनगर के बादामीबाग छावनी स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद दोनों जवानों की जान नहीं बचाई जा सकी। दोनों जवान 8 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे तथा दोनों महाराष्ट्र के निवासी थे, जिनकी पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एलओसी पर धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version