मध्यप्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी कार पर लिप किस का निशान बनाकर घूम रहा था। युवक ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए ऐसा किया था। शिकायत मिलने के बाद ट्रेफिक पुलिस ने कार का चालान काटकर युवक के घर भेज दिया है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक युवक अपनी स्विफ्ट कार पर लिप किस के 3400 निशान बनाकर घूम रहा था। युवक ने ऐसा केवल सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए किया था। इस दौरान युवक ने अपने सोशल मीडिया पेज से सड़क पर चलती कार का वीडियो बनाकर शेयर भी किया। कुछ ही देर में युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वायरल वीडियो पर अब ग्वालियर पुलिस का एक्शन देखने को मिला है। पुलिस ने वायर वीडियो में दिख रही गाड़ी का 5500 रुपये का चालान काटकर उसके घर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की गाड़ी को देखकर सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों का ध्यान भटक जाता है। इस प्रकार की गाड़ी से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
आरोपी युवक आदित्य सिकरवार ने बताया कि गाड़ी पर लिप किस के निशान बनाने के लिए उसने 900 रुपये की लिपस्टिक खरीदी हैं। युवक ग्वालियर के एक कॉलेज का छात्र है और उसने ऐसा करने के लिए अपनी महिला मित्र से कार पर लिप किस करने को कहा था। उसकी महिला मित्र ने पूरी कार पर 3400 लिप किस के निशान बनाए थे।
ट्रैफिक पुलिस ने आदित्य सिकरवार को गाड़ी समेत थाने बुलवाया और गाड़ी पर लगे लिप किस को कपड़े से साफ कराया। जिसके बाद उसने माफी मांगी। लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाता है। यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस चालान काटकर दंडित भी किया जाता है।

