आगरा जनपद के सरकारी स्कूल का है। बारिश के चलते स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। लगातार बारिश होने के कारण स्कूल में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिस कारण स्कूल के छात्रों को पढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में भी पानी भरा हुआ है।

आगरा में देर रात से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शमसाबाद ब्लॉक के गढ़ी थाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी स्कूल परिसर के अंदर तक भर गया है। हालात ऐसे हैं कि बच्चे स्कूल में प्रवेश तक नहीं कर पा रहे हैं। कक्षाओं में पानी भरा होने के चलते बच्चों के बैठने की जगह नहीं बची है। वहीं स्कूल की छत से पानी टपकने के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

शमसाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गढ़ी की हैं, जहां बारिश के बाद स्कूल परिसर जलमग्न नजर आ रहा है। कक्षाओं के अंदर तक पानी पहुंच गया है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि विद्यालय के अध्यापकों की ओर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

जलभराव के कारण स्कूल परिसर में जलीय जीवों के आने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब देश के भविष्य को सुरक्षित माहौल में शिक्षा देने की जिम्मेदारी है, तो आखिर जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल स्कूल पर कब पड़ेगी?

रिपोर्ट- नरेश धाकरे (आगरा)

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version