CM Yogi Adityanath: सोमवार को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सर्वप्रथम वे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे और विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर का भोजन भी विश्वविद्यालय में करेंगे, यहां उनका स्वागत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह करेंगे। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री दौरे को लेकर खेर में विवेक वशिष्ठ को नजरबंद किया गया है। प्रशासन के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां कई योजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ स्थित आईटीएम कॉलेज, करसुआ पहुंचेंगे। उसके बाद वे दोपहर दो बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। जहां वे दोपहर का भोजन करेंगे। जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग में चल रहे पुरानी व नई कार्य योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव रखे जायेंगे।

जिसके बाद पुलिस प्रशासन की बैठक में वे जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की हाईलेवल समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके बाद वे शाम 4:30 से  5:30 तक नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे नगर निगम के द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। शाम 5:45 वे रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री एएमयू हेलीपैड से हाथरस जनपद के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें-
https://nation27.com/states/uttar-pradesh/saharanpur/saharanpur-news-lallan-singh-a-criminal-with-a-reward-of-one-lakh-rupees-killed-in-a-police-encounter/

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version