अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल की लोहे की रेलिंग से टकरा गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

अमरोहा

जानकारी के अनुसार, हादसा हसनपुर-संभल मार्ग स्थित काला खेड़ा पुल पर हुआ। बदायूं के इस्लामनगर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के आगे चल रही एक स्कॉर्पियो ने अचानक ब्रेक लगा दिए। स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से पुल से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/sant-kabir-nagar/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0/

बस हादसा

क्या है पूरा मामल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा हसनपुर-संभल मार्ग स्थित काला खेड़ा पुल पर हुआ। बदायूं के इस्लामनगर डिपो से दिल्ली जा रही रोडवेज बस सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान बस के आगे चल रही एक स्कॉर्पियो ने अचानक ब्रेक लगा दिए। चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश में बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई। यदि बस रेलिंग तोड़कर नीचे गिर जाती, तो हादसा कहीं अधिक भयावह हो सकता था।

महिला बस कंडक्टर

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली गई।

 इसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी रोडवेज बस की व्यवस्था की गई और उन्हें दिल्ली के लिए रवाना हो गए । दुर्घटनाग्रस्त बस के पुल पर खड़े होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से शुरू हो गया।

लड़ाई- झगड़ा

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह आगे चल रही स्कॉर्पियो द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाना और बस का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना में किसी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी खराबी तो जिम्मेदार नहीं थी।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सतर्कता के साथ वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है। समय रहते चालक की सूझबूझ और पुल की रेलिंग ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया, जिससे करीब 30 यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

रिपोर्ट | मौ। अज़ीम (अमरोहा) काजल कुमारी

यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/mathura/mother-strangled-to-death-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version