अमरोहा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान: "गठबंधन में सम्मानजनक सीटों पर ही बनेगी बात" - Nation27 >

यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला स्थित हाईवे पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी संगठन, गठबंधन और अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर जवाब देते हुए प्रदेश प्रभारी ने स्पष्ट किया कि उनका नाम अध्यक्ष की दौड़ में नहीं है, वह बतौर प्रभारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं। संगठन में बदलाव, कार्यकाल पूरा होना या नए अध्यक्ष का चयन पार्टी का आंतरिक व सामान्य प्रक्रियात्मक फैसला होता है।

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने साफ किया कि हिस्सेदारी और सम्मान बराबर का होगा। थोड़ा-बहुत तालमेल बैठाया जाता है, लेकिन जो भी समझौता होगा, वह पूरी तरह सम्मानजनक होगा कांग्रेस को हल्के में लेने की गुंजाइश नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 100% टैरिफ वाले कानून को मंजूरी दिए जाने पर प्रदेश प्रभारी ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी ‘माय फ्रेंड ट्रंप’ कहते हैं और दूसरी तरफ ट्रंप ‘माय फ्रेंड मोदी’ का राग अलापते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि ये दोनों नीतियां भारत के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं और आज भारत के नुकसान के जिम्मेदार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम पुलिस का एक्शन मोड, सफायर 90 मॉल के स्पा सेंटरों की हुई जांच

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version