मेरठ के आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण एरोबैटिक दल का रोमांच - Nation27 >

मेरठ के आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना के सूर्य किरण एरोबैटिक दल का रोमांचक प्रदर्शन। राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई के प्रयासों से 20 सितंबर को रक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। शनिवार को आयोजित सूर्यकिरण एरोबैटिक डिस्प्ले में भारतीय वायुसेना के प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के पायलटों ने अपने शानदार हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय वायुसेना की अद्भुत उड़ान क्षमता, अनुशासन तथा साहस का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया।

एरोबैटिक टीम ने आकाश में विभिन्न आकर्षक फॉर्मेशन,सटीक समन्वय और हैरतअंगेज हवाई करतबों का प्रदर्शन किया। विमान जब तिरंगे के रंगों की धारा बिखेरते हुए आकाश में उड़े तो पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पायलटों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में भारतीय वायुसेना के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा रक्षा सेवाओं में करियर बनाने की प्रेरणा उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा उपस्थित नागरिकों ने भारतीय वायुसेना के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम पुलिस का एक्शन मोड, सफायर 90 मॉल के स्पा सेंटरों की हुई जांच

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version